Search

सिकंद्राबाद: नवीन शर्मा के नेतृत्व में हदीमपुर में चला स्वच्छता अभियान

Share Now :

WhatsApp
854 Views

सिकंदराबाद। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव हदीमपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता नवीन शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव में साफ-सफाई की और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अभियान में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। इसके साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर पीडीए (जन कर्तव्य जागरूकता) कार्यक्रम के तहत चलाए गए एक वर्ष के अभियान का समापन किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के गांवों में स्वच्छता, वृक्षारोपण, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा और युवाओं को रोजगार के लिए मार्गदर्शन जैसे विषयों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए गए।

नवीन शर्मा ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment