Search

सिकंदराबाद: मुख्य सचिव का मुकुंदगढ़ी कोल्ड स्टोर निरीक्षण प्रस्तावित, प्रशासन ने कसी कमर

Share Now :

WhatsApp
869 Views
सिकंदराबाद के मुकुंदगढ़ी गांव स्थित कोल्ड स्टोर का निरीक्षण करने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का दौरा प्रस्तावित, प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा।

सिकंदराबाद : प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर सिकंदराबाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्य सचिव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ककोड़ रोड स्थित माजरा मुकुंदगढ़ी में नवनिर्मित कोल्ड स्टोर का निरीक्षण करेंगे।

दौरे की तैयारियों को लेकर नगर पालिका की कई सफाई टीमें युद्धस्तर पर सफाई अभियान में जुटी हैं। वहीं मुकुंदगढ़ी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर जेसीबी मशीनों की मदद से गड्ढों को भरा जा रहा है ताकि निरीक्षण के दौरान कोई असुविधा न हो।

गुरुवार को जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश सिंह, एडीएम (वित्त) अभिषेक सिंह, एसडीएम दीपक पाल और बीडीओ विवेक कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और तैयारियों का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बीडीओ विवेक कुमार ने जानकारी दी कि “मुख्य सचिव के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर निर्धारित है”

यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment