Search

सिकंदराबाद: मिशन शक्ति और स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा, ली स्वच्छता की शपथ

270 Views

सिकंदराबाद : दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद में शनिवार को मिशन शक्ति (नारी शक्ति) एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पहले सत्र में थाना सिकंदराबाद की उपनिरीक्षक रंजनाप्रीति ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए और उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जागरूकता सुझाव भी दिए गए।

दूसरे सत्र में नगर पालिका परिषद, सिकंदराबाद की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका से आए जय सिंह (S.B.M.) ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनाकर संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्त ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment