Search

सिकंदराबाद: मिशन शक्ति की काउंसलिंग से दो दंपतियों का विवाद सुलझा

220 Views

सिकंदराबाद। सिकन्द्राबाद में मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी उप-निरीक्षक शीबा व उप-निरीक्षक रंजना द्वारा की गई काउंसलिंग के सकारात्मक प्रयासों से दो दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का सफल समाधान कराया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा आपसी संवाद और समझदारी के माध्यम से मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया।

लगातार समझाइश और परामर्श के बाद दोनों दंपति एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हो गए। इस दौरान उन्हें पारिवारिक जीवन में आपसी विश्वास, सम्मान और सहयोग बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति केंद्र की इस पहल से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे समाज में पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment