Search

सिकंदराबाद: महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा,पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने भगवान महावीर की आरती की

614 Views

सिकंदराबाद: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को सिकंदराबाद में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे शहर में आस्था, अनुशासन और समरसता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने भगवान महावीर की आरती की। उन्होंने इस मौके पर लोगों से महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।

जैन मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, विजय द्वार, चौधरी वाड़ा और माधोदास बाजार से होते हुए जैन इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों और उनके उपदेशों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया। बैंड-बाजों की धुन और ‘जय महावीर’ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment