Search

सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि

168 Views

सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग के उदय से हुआ था। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ संपन्न हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित विश्वभर में यह पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत भैया-बहनों द्वारा शिव जी की बारात एवं शिव विवाह की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। भजन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे विद्यालय का वातावरण शिवमय हो गया। विद्यार्थियों ने भगवान शिव और माता पार्वती के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को महाशिवरात्रि के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News