Search

सिकंदराबाद: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर पूर्व विधायक कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

Share Now :

WhatsApp
452 Views

सिकंदराबाद: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शनिवार को सिकंदराबाद में पूर्व भाजपा विधायक बिमला सिंह सोलंकी के कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सोलंकी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समर्थकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए जयंती मनाई।

देवेंद्र सोलंकी ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, संघर्ष और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारे लगाए।

इस मौके पर गांव सुनपेड़ा के प्रधान हरवीर सिंह, अरुण शर्मा, अमित, राजवीर सिंह, सुनीता नेगी, कन्हैयालाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment