Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस सूना, 4 में से सिर्फ 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण

383 Views

सिकंदराबाद: एसडीएम कॉलोनी स्थित तहसील सभागार में माह के तीसरे शनिवार को ईद उल फितर के चलते सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में फरियादियों की संख्या बेहद कम रही, जिससे समाधान दिवस सूना-सूना नजर आया।

समाधान दिवस के दौरान कुल 4 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया जा सका, जबकि 3 शिकायतें लंबित रहीं। प्राप्त शिकायतों में 2 राजस्व विभाग और 2 नगरपालिका से संबंधित थीं। मौके पर निस्तारित शिकायत राजस्व विभाग से जुड़ी थी।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, प्रभारी तहसीलदार राकेश मौर्य, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, चौधरी हेमंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

फरियादियों का इंतजार करते रहे अधिकारी
मौसम खराब होने और किसानों के फसल सुरक्षा में व्यस्त रहने के कारण समाधान दिवस में फरियादियों की उपस्थिति कम रही। स्थिति यह रही कि सभी विभागों के अधिकारी फरियाद सुनने के लिए इंतजार करते नजर आए।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News