Search

मक़सूद जालिब लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

553 Views

सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी उर्दू अध्यापक, शायर एवं पत्रकार मक़सूद जालिब को शिक्षा, उर्दू साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये अवार्ड राष्ट्रीय उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वासिल अली ने रविवार को ग़ालिब अकेडमी दिल्ली में आयोजित संघ के सातवें अधिवेशन में दिया। उन्होंनें शिक्षा जगत एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले देश के 51 शिक्षक, प्रोफ़ेसर, शिक्षा विद्वानों एवं शैक्षिणक कर्मचारियों को भी प्रदान किया।

क़ुरान के पवित्र पाठ से कार्यक्रम का आग़ाज़ हुआ।
रूस में जा बसे प्रवासी भारतीय की त्रेमासिक उर्दू पत्रिका ” विरसा ” का लोकार्पण अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के प्रोफ़ेसर ज़िया उर रहमान के कर कमलों से हुआ।
खुली बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारणी के लिए अध्यक्ष पद पर पुनः चौधरी वासिल अली गुर्जर का सर्वसम्मति से हाथ उठा कर चयन किया गया। राष्ट्रीय सचिव नईम अहमद और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साजिद ख़ान का निर्वाचन किया गया।
मक़सूद जालिब जनपद बुलंदशहर के ऐसे अकेले उर्दू शिक्षक हैं जिन्हें लाईफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।
राष्ट्रीय उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अली गुर्जर ने उन्हें गोल्ड मेडल पहना कर और लाइफ़ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा।
इस अवसर पर आले अहमद सुरूर, श्रीमति सीमा भाटी, खण्ड शिक्षा अधिकारी राशिद अली सिद्दीक़ी और ग़ालिब अकेडमी के सचिव अक़ील अहमद आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Published On

1 thought on “<span class="first">मक़सूद</span> <span class="second">जालिब लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित</span>”

Leave a Comment

Other News