Search

किन्नर समाज ने निकाली शोभायात्रा; भव्य कलश यात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत,भक्ति में झूमते किन्नरों ने मांगी सबकी खैर

568 Views

सिकंदराबाद: नगर में प्रसिद्ध रानी किन्नर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा श्री खाटू श्याम जी की भव्य कलश शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा ढोल नगाड़ो डीजे और बाबा खाटू श्याम का अलौकिक दरबार व माता रानी का दरबार की झांकी के साथ प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा प्रारंभ होने से पहले नगर के जीटी रोड स्थित बलदेव मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हवन के बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने कलश लेकर खाटू श्याम बाबा की जय के जयकारे लगाए। जिससे पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा का शुभारंभ जीटी रोड स्थित रानी वाला मंदिर (बलदेव मंदिर) से किया गया। जो कि नगर के प्रमुख बाजार विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ाबाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार, पुराना होली मेला मार्ग से होती हुई एसडीएम कॉलोनी पर संपन्न हुई।

शोभा यात्रा में झांकी, बैंड बाजे, ढोल, डीजे, बाबा खाटू श्याम की झांकी माता रानी के साथ-साथ रथ पर रानी किन्नर के अलावा अन्य किन्नर शामिल रही। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का लोगों ने आनंद लिया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News