Search

पीएनबी बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

509 Views

खुर्जा। क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार खुर्जा में पीली कोठी स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया और करीब 2 घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग इतनी भयानक थी कि आग को बुझाने के लिए बुलंदशहर और सिकंदराबाद से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा।

आग लगने से बैंक में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। बैंक के सभी अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।

गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News