Search

सिकंदराबाद: “जब हमने आपको वोट दिया है, तो हमारी सुनवाई क्यों नहीं?” एसडीएम कॉलोनी की महिलाओं का फूटा गुस्सा

Share Now :

WhatsApp
731 Views

सिकंदराबाद: एसडीएम कॉलोनी के लोग इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। गली नंबर-6 में नाली निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार नाली का सीवर लाइन से कनेक्शन नहीं किया गया और आगे का निर्माण भी रोक दिया गया। इसका नतीजा यह है कि गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं दुर्गंध से लोग परेशान हैं।

कॉलोनी वासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से हाउस टैक्स जमा करते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। लोगों ने बताया कि कई बार चेयरमैन, विधायक और सभासद से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

गुरुवार को कॉलोनी के महिला और पुरुष एकजुट होकर नगर पालिका पहुंचे और पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment