Search

सिकंदराबाद: उद्योगों की समस्याओं पर आईआईए की मंथन बैठक, समाधान के लिए रणनीति तैयार

127 Views

सिकंदराबाद: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सिकंदराबाद चैप्टर की आगामी सत्र 2026-27 को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण आम गोष्ठी एवं मंथन बैठक आयोजित हुई। दोपहर  बैठक में क्षेत्र के उद्योगों से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में डिविजनल चेयरमैन राकेश बंसल, चैप्टर चेयरमैन पी.के. शर्मा, वाइस चेयरमैन आर.बी. वर्मा, सचिव रजत राही और कोषाध्यक्ष सौरभ सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान आगामी सत्र की गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने को लेकर सदस्यों से सुझाव लिए गए।

बैठक में सिकंदराबाद क्षेत्र के उद्योगों से जुड़े नीतिगत, प्रशासनिक और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को प्रशासन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मुख्यालय के समक्ष प्रभावी एवं मुखर तरीके से उठाया जाएगा, ताकि समस्याओं का सामूहिक और त्वरित समाधान कराया जा सके।

बैठक के अंत में सचिव रजत राही ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सदस्यों का सामूहिक सहयोग ही सिकंदराबाद चैप्टर को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment