Search

विपिन उर्फ शंकर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Share Now :

WhatsApp
192 Views

बुलन्दशहर – 23 अप्रैल को सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम मुरादाबाद निवासी विपिन उर्फ शंकर पुत्र वीर सिंह की घेर में सोते समय धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना के क्रम में थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा जांच में प्रकाश में आये एक अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम मुरादाबाद थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर को सोमवार को गुलावठी कट के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल बलकटी को अभियुक्त के घर से बरामद किया गया।अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया गया कि वह नशे का आदी है। 22 अप्रैल को उसकी मृतक विपिन उर्फ शंकर से कहासुनी हो गयी थी। कहासुनी के दौरान मृतक द्वारा अभियुक्त को गन्दी-गन्दी गालियों दी गयी थी इस बात को लेकर वह क्षुब्ध एवं बेहद आक्रोशित हो गया था तथा पूर्व में भी मृतक द्वारा अभियुक्त के साथ मारपीट की थी इसलिए वह 23 अप्रैल की रात्रि में मृतक के घेर में गया तथा वहां जल रहे बल्ब को निकालकर पास के निर्माणाधीन मकान में डाल दिया तथा वहां सो रहे विपिन उर्फ शंकर की बलकटी से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News