Search

परिवार की खुशहाली के लिए हरिद्वार से 51 लीटर जल लेकर आ रही बहने; कांवड़ यात्रा में मिला भक्ति और सेवा का संगम

736 Views
एक परिवार 51 लीटर जल की कांवड़ लेकर हरिद्वार से निकला, माता-पिता की खुशहाली के लिए कर रहा है यह पवित्र यात्रा।

सिकंदराबाद: सावन मास में भक्ति और आस्था का अनूठा दृश्य सिकंदराबाद से हरिद्वार तक की कांवड़ यात्रा में देखने को मिला। एक परिवार — जिसमें पति रिंकू, पत्नी सोनिया, भाई प्रवीण और सोनिया की बहन बबिता शामिल हैं — 51 लीटर जल के कलश की कांवड़ लेकर हरिद्वार से यात्रा पर निकला है। यह इनका पहला कांवड़ अनुभव है और वे इस पवित्र यात्रा को अपने माता-पिता की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख-शांति के लिए समर्पित कर रहे हैं।


रिंकू और सोनिया ने बताया कि वे भगवान शिव की कृपा से अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। यह यात्रा उनके लिए सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।


कांवड़ यात्रा हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है, जहां शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री या अन्य तीर्थों से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। यह यात्रा न केवल आत्मिक शांति देती है बल्कि पूरे परिवार के कल्याण की भावना से जुड़ी होती है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment