Search

सिकंदराबाद: धूमधाम से निकली बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा

384 Views

सिकंदराबाद: नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी, सिकंदराबाद (रजि०) के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर की गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ गजराज नागर, अजय पिपिल और सचिन सिंह ने फीता काटकर किया। यह यात्रा जीटी रोड, दनकौर तिराहा, विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, कसाईवाड़ा, लेवर चौक, बाजार माधोदास, दामोदर तिराहा, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी और आर्य समाज मंदिर होते हुए पुनः अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। समापन आर.के. गौतम द्वारा किया गया।

शोभायात्रा में 23 आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इनमें गौतम बुद्ध, भीमा कोरेगांव, भगत सिंह-राजगुरु, ज्योतिबाई सावित्री बाई फूले, बाबा साहेब के बचपन सहित विभिन्न झांकियां प्रमुख रहीं। साथ ही बैंड, ढोल, छोटे-बड़े डीजे और शहनाई की धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में ‘जय भीम’ के नारे और झंडों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित संजय मास्टर, अरविंद नेताजी, प्रो. सुशील, मुकेश, वेद प्रकाश, डॉ. हरीश, मौ. गुफरान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शोभायात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News