Search

सिकंदराबाद: गोदान फिल्म देखकर छात्र-छात्राओं ने लिया गौ संरक्षण का संकल्प

141 Views

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सिकंदराबाद की छात्र-छात्राओं को बुलंदशहर स्थित एमएमआर मॉल, बुलंदशहर में “गोदान” फिल्म दिखाई गई। फिल्म प्रदर्शन का आयोजन गोदान फिल्म विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग तथा प्रांतीय संयोजक गौ परीक्षा प्रमुख डॉ.अभिषेक पंवार के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष भी उपस्थित रहे। फिल्म में गौ माता के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता को दर्शाया गया। फिल्म में बताया गया कि गौ उत्पादों के उपयोग से विभिन्न गंभीर बीमारियों में लाभ संभव है तथा गौ माता के प्रति संवेदनशील व्यवहार से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

फिल्म देखने के बाद छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं और सभी ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ.अभिषेक पंवार ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है और समाज को इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

फिल्म प्रदर्शन के उपरांत प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग की ओर से छात्राओं को जलपान भी कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यापक जुगेंद्र सिंह आर्य, स्नेहिल गौड़ एवं प्रियंका शर्मा का विशेष सहयोग रहा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News