Search

सिकंदराबाद: गौस महल में अकीदत के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

15 Views
सिकंदराबाद: गौस महल, मोहल्ला रिसालदारान में 5 रबीउल अव्वल की देर रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। कार्यक्रम दरगाह के मुतवल्ली सैयद ताजुद्दीन मिस्कीनी की सरपरस्ती और सज्जादानशीन सैयद डॉ. उमर अहमद मिस्कीनी की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कलाम-ए-पाक से हुई। इसके बाद अकीदतमंदों ने जिक्र-बिल-जहर किया। पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की शान में नातख्वानी और सलातो-सलाम पेश किया गया। फातेहा ख्वानी के बाद अकीदतमंदों को लंगर वितरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सज्जादानशीन सैयद डॉ. उमर अहमद मिस्कीनी ने हजरत मुहम्मद साहब की हयात-ए-मुबारक और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने सत्य, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाया। सभी को उनके बताए उसूलों पर चलते हुए मानवता की सेवा को अपना धर्म बनाना चाहिए।

इस दौरान सूफी बाबुद्दीन अबुल उलाई, सूफी डॉ. जहीर अहमद, सूफी अलीम अहमद, हाफिज फारूक, सईद गाजी, मास्टर एजाज खान, सुब्हान, इमरान गाजी और हाजी अजीज अंसारी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment