Search

सिकंदराबाद: अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार,एक लाख का गांजा पकड़ा

364 Views

सिकंदराबाद: अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार देर रात सिकंदराबाद पुलिस ने एक युवक को 5 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार दादूपुर बंबा की पुलिया के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 5.60 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment