Search

बुलंदशहर: GAEPL कर्मचारियों ने योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

343 Views

बुलंदशहर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर GAEPL बुलंदशहर कार्यालय में योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

योग प्रशिक्षक सीमा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।

इस दौरान कर्मचारियों ने नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण के महत्व पर भी चर्चा की गई।

GAEPL परियोजना प्रबंधन के अनुरुध सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास और स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ। योग दिवस के इस आयोजन ने कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment