Search

सिकंदराबाद: ब्लॉक में दिव्यांगों व बुजुर्गों को मिलेंगे नि:शुल्क सहायक उपकरण

352 Views

सिकंदराबाद:  सिकंदराबाद ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की ओर से दिव्यांगजनों एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 18 जनवरी को सुबह 10 बजे ब्लॉक परिसर में आयोजित होगा।

खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस दौरान पात्र दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को छड़ी, कान की मशीन, ट्राई साइकिल, मोटर ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक उपकरण नि:शुल्क पंजीकरण के बाद वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद लाभार्थियों के लिए कृत्रिम अंग भी तैयार कराकर नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सभी लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।

खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ब्लॉक परिसर पहुंचकर सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment