Search

सिकंदराबाद: पूर्व विधायक पति ने एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए कराया भूमि बैनामा, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

Share Now :

WhatsApp
219 Views

सिकंदराबाद: जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत पूर्व विधायक के पति देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने अपनी भूमि का बैनामा कराया। इस दौरान उन्होंने रूपवास पचगाई गांव के किसानों और भूमि स्वामियों से अपील की कि वे भी जल्द से जल्द अपनी जमीनों के बैनामे की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे परियोजना शुरू होने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधाओं के साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

बैनामा प्रक्रिया सिकंदराबाद तहसील में तहसीलदार राकेश मौर्य की मौजूदगी में पूरी कराई गई। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने भी परियोजना को क्षेत्र के विकास से जोड़ते हुए सकारात्मक सहयोग का भरोसा जताया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment