Search

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नेत्रपाल के सम्मान में विदाई समारोह,शिक्षकों ने सराहा अनुशासन और समर्पण

Share Now :

WhatsApp
489 Views

अनुशासन और समयबद्धता शिक्षक की सफलता के मूल मंत्र : हेमलता सिंह

डिबाई: रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रतुआ नगला स्थित संविलियन विद्यालय महाराजपुर के प्रधानाध्यापक पी.टी.आई. नेत्रपाल 31 मार्च को सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर बुधवार को विद्यालय की विज्ञानशाला में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नेत्रपाल के सम्मान में विदाई समारोह,शिक्षकों ने सराहा अनुशासन और समर्पण

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रवेंद्र कुमार यादव ने की, जबकि संचालन डा. सोमेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता सिंह ने शिक्षकों के अनुशासन, कर्त्तव्य बोध और समयबद्धता को उनकी सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

विद्यालय के शिक्षक हरिश्चंद्र ने नेत्रपाल जी के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए उन्हें एक आदर्श शिक्षक बताया। संचालक डा. सोमेंद्र कुमार ने भी उनके योगदान की सराहना की और शिक्षकों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने नेत्रपाल जी की समयबद्धता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्राम प्रधान रवेंद्र कुमार यादव और विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद मक़सूद उनसे आत्मीयता के कारण भावुक हो गए।

इस अवसर पर मोहम्मद इमरान, मनवीर सिंह, रिंकू बाबू, मिथलेश यादव, राधा, निधि शर्मा, प्रवेश कुमार, राजकुमार, पवन कुमार, हरीशचंद्र, सतेंद्र कुमार, रामरक्ष पाल और दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने नेत्रपाल जी को शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News