Search

सिकंदराबाद: अतिक्रमण हटाओ अभियान में सड़क किनारे कब्जे और अवैध होर्डिंग हटाए गए

380 Views

सिकंदराबाद। नगर में मंगलवार शाम नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई जीटी रोड, दनकौर रोड, विजय द्वार, वैधवाड़ा और सब्जी मंडी होते हुए वापस नगर पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई।

अभियान के दौरान जीटी रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। वहीं, विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को भी हटाया गया।

दुकानों के बाहर रखा सामान और किए गए अस्थायी कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका टीम ने व्यापारियों को स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment