Search

सिकंदराबाद: 39 मेधावी छात्र सम्मानित; क्यूब रूट फाउंडेशन ने 10-10 हजार रुपये के चेक दिए

162 Views

सिकंदराबाद:  शुक्रवार को गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड ने एक फार्म हाउस में क्यूब रूट फाउंडेशन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 39 मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये का चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्यूब रूट फाउंडेशन के मुख्य पर्यावरण एवं सामाजिक अधिकारी अशोक कुमार शर्मा और बुलंदशहर के एडिशनल एसपी शंकर प्रसाद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त बुलंदशहर, क्यूब रूट फाउंडेशन के मुख्य पर्यावरण एवं सामाजिक अधिकारी तथा परियोजना प्रमुख अनुरुद्ध सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देना और समाज में शिक्षा व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News