Search

सिकंदराबाद: तहसील-ब्लॉक में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गरजा संगठन, आंदोलन की चेतावनी

221 Views

सिकंदराबाद: क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने अब खुलकर मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को निशंक की कोठी में आयोजित संगठन की बैठक में तहसील और ब्लॉक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर गहरी चिंता जताई गई और संगठन के विस्तार के साथ ही जल्द आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी ने की। इस दौरान संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और जिला प्रभारी राजकुमार पीलवान ने आरोप लगाया कि सिकंदराबाद तहसील और ब्लॉक में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसान, मजदूर और आम नागरिकों को अपने कार्य कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि तहसील परिसर में कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा निजी लोगों को रखा गया है, जो काम कराने के नाम पर मोटी रिश्वत वसूल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संगठन जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तार भी किया गया। कैप्टन नरेश यादव को तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मोहम्मद मजहर अली को ब्लॉक प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर चौधरी प्रेमराज भाटी, सूबेदार गजेंद्र सिंह, दया प्रधान, मलखान सिंह यादव, नीरज भड़ाना, झम्मन सिंह यादव, बसंत भाटी, उधम सिंह, धीर सिंह भाटी, विजय प्रधान, मोहित अधाना, जसवंत सिंह, भीम सिंह, हबीब सैफी, बॉबी गुर्जर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News