Search

कॉलेज में व्यंजन प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

241 Views

छात्राओ ने अपनी प्रतिभा से सभी का जीता दिल

सिकंदराबाद। नगर के जेएस कॉलेज में गुरुवार को आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में छात्राओ ने रचनात्मकता और पाक-कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में 25 व्यंजन के स्टाल लगाए गए। जिसमे प्रतिभाग करने वाली छात्राओ ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पाक कला के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें रचनात्मकता के माध्यम से अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करना था।

कॉलेज में व्यंजन प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

प्रतिगोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीलम द्विवेदी एवं प्राचार्या प्रो स्वप्ना उप्रेती ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओ ने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों तक का प्रदर्शन किया। इसमें छात्राओ ने स्वच्छता और पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता में पाव भाजी, पास्ता, सैंडविच, गाजर का हलवा, पनीर और तंदूरी रोटी सहित स्वादिष्ट डेसर्ट बनाए गए। सभी प्रतिभागियों के जोश और मेहनत ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि यह देखना प्रेरणादायक है कि छात्राओ ने इतनी लगन और रचनात्मकता से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए है। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। वही कॉलेज प्राचार्या प्रो स्वप्ना उप्रेती ने व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुए सभी की प्रशंसा की और भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं के बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता में राजकचौड़ी बनाने वाली मंतशा की टीम को प्रथम, फ़्रूटक्रीम बनाने वाली जोहम की टीम को द्वितीय एवं पंजाबी ढाबे में मक्के की रोटी एवं सरसों का साग बनाने वाली अंजली चौरसिया की टीम को तृतीय स्थान घोषित किया गया।

कॉलेज में व्यंजन प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्वेता शर्मा ने बच्चों को इस शानदार व्यंजन प्रतियोगिता में लजीज व्यंजन बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि “भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को नए-नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मयंक सक्सेना, प्रदीप गोयल, अरविंद कुमार, रुचि शर्मा, अंजलि सिंह, संगीता, निधि सारस्वत, फरजाना, निर्दोष भाटी, अलका चौधरी, वरुण त्यागी, नीरज कुमार, मणि शर्मा, सिदरा महक, नीति भटनागर सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News