Search

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

593 Views

सिकंदराबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सिकंदराबाद नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर केक काटकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा व जिला उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए विचार रखे।

मौके पर मंडल महामंत्री नरेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष प्रेम राणा, मंडल मंत्री केशव दीक्षित, नगर मंत्री संजना राही, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि लोधी, शक्तिकेंद्र संयोजक विजेंदर प्रजापति, अमर सिंह सैनी, राजू सैनी, बिलाल अहमद, मान सिंह, राकेश शर्मा, नाहर सिंह, मूलचंद शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सराहा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News