Search

सिकंदराबाद: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल,मुकदमा दर्ज

354 Views

सिकंदराबाद:  सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जीटी रोड स्थित एसडीएम कोर्ट पेट्रोल पंप के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, कायस्थवाड़ा चौकी क्षेत्र निवासी हिमांशु सैनी अपने दोस्तों निशांत और नितिन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस UP78FN6098 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हिमांशु की हालत नाजुक होने पर उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजन कमल सैनी की तहरीर पर थाना सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News