Search

चोला में थाना समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

896 Views
थाना चोला पहुंचे अधिकारी, शिकायतों के निस्तारण को दिए निर्देश

चोला : शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना चोला पहुंचकर क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर प्रत्येक शिकायत की तथ्यात्मक जांच की जाए और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक समस्या का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाएगा। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

[democracy id=”current”]

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment