Search

बुलंदशहर: थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने सुनीं जन शिकायतें

562 Views

बुलंदशहर: थाना चोला पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थाने पहुंचे और जन शिकायतों की सुनवाई की।

अधिकारियों ने समाधान दिवस रजिस्टर की जांच की तथा शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। थाना प्रभारी विजय कुमार सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान दिवस के दौरान कुल चार शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन मामलों की जांच के लिए राजस्व विभाग की टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समय रहते उचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment