Search

बुलंदशहर: तीन सीओ का गैर-जनपद तबादला, दो नए अधिकारियों की हुई तैनाती

412 Views

बुलंदशहर: शासन स्तर पर किए गए पुलिस विभाग के प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद बुलंदशहर से तीन पुलिस क्षेत्रअधिकारियों (सीओ) का गैर-जनपद तबादला कर दिया गया है। वहीं जिले को दो नए सीओ भी मिले हैं, जो जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में अनूपशहर के सीओ विकास चौहान शामिल हैं, जिन्हें हाथरस भेजा गया है। वे पिछले पांच वर्षों से बुलंदशहर में तैनात थे। सिकंदराबाद में तैनात भास्कर मिश्रा का तबादला गाजीपुर कर दिया गया है। वहीं, शिकारपुर में हाल ही में तैनात की गईं पूर्णिमा सिंह को आगरा पीएसी स्थानांतरित किया गया है।

नई तैनाती के अनुसार मेरठ से प्रमोद कुमार तथा संभल से दीपक कुमार को बुलंदशहर भेजा गया है। दोनों अधिकारियों के शीघ्र ही जिले में पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने की संभावना है।

यह स्थानांतरण शासन स्तर से किए गए हैं। नए अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानांतरित अधिकारियों को विधिवत रिलीव कर दिया जाएगा।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती के बाद विभिन्न पुलिस सर्किलों में कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जाएगा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment