Search

सिकंदराबाद: पाइप निर्माण इकाई शुरू, रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे

Share Now :

WhatsApp
327 Views

सिकंदराबाद: जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को ब्रिलियांज पाइप इंडिया एलएलपी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने फीता काटकर कंपनी का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र सोलंकी, जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा, क्षेत्रीय युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष संचित अग्रवाल और नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कंपनी के संचालक विक्रम सिंह, महेश पंसारी, अंकित गुप्ता और गौरव अग्रवाल ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

कंपनी के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि यूनिट में पीवीसी पाइप, एसडब्ल्यूआर पाइप, केसिंग पाइप, यू-सीवरेज पाइप, एचडीपीई पाइप, वाटर स्टॉपर और विभिन्न प्रकार की फिटिंग्स का उत्पादन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्यक्रम के अंत में रवीना सिंह ने सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवीन राजपूत, सचिन सैनी, गगन शर्मा, शेखर सैनी, सौरभ प्रजापति, निशांत गर्ग, दीपक भाटी, यूएस राणा, राजपाल लोधी और प्रदीप जादौन समेत कई लोग मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment