Search

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

Share Now :

WhatsApp
517 Views

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद् सिकन्द्राबाद संस्कार शाखा द्वारा शनिवार रात्रि पंचवटी मैरिज होम, बालाजी मंदिर के निकट दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, स्वामी विवेकानंद और महाराणा प्रताप के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार मोघा ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। सचिव विभोर गुप्ता ने गत वर्ष किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी, जबकि कोषाध्यक्ष नारायण शर्मा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल ने नए सदस्यों योगेश शर्मा और राकेश को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विभोर गुप्ता ने नई कार्यकारिणी का परिचय कराया, जिसके बाद पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।

प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव कुमार ने परिषद के उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने शाखा के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी से विकास मित्र बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन हरसरण शर्मा ने किया। इस दौरान ईश्वर चंद गोला, राकेश तितोरिया, सतीश चंद्र गर्ग, आरके गुप्ता, शिव प्रकाश काका, अंबुज गोयल, जुगल किशोर बंसल, नितिन अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, माधुरी गर्ग, नीरू गुप्ता और सरला शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment