Search

सिकंदराबाद: बकरीद पर्व को लेकर हाई अलर्ट, एएसपी ने किया फ्लैग मार्च

337 Views

सिकंदराबाद: आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईदगाहों एवं मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

एएसपी नगर ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च भी किया। मार्च के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment