Search

सिकंदराबाद: बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एएसपी ने किया फ्लैग मार्च

Share Now :

WhatsApp
871 Views

सिकन्द्राबाद: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने सिकन्द्राबाद नगर क्षेत्र में ईदगाह एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। एएसपी ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना पुलिस को पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment