Search

सिकंदराबाद तहसील सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

964 Views
नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम संतोष जगराम ने की। इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं समाजसेवी सोनू शर्मा भी उपस्थित रहे।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सभी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा “आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में रीढ़ की हड्डी हैं। यह नियुक्ति केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित कार्यकत्रियों ने कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News