Search

बुलंदशहर: इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही बने डीएसपी, एसएसपी ने सिल्वर स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी

Share Now :

WhatsApp
338 Views

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचान रखने वाले इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही को पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने उनके कंधों पर सिल्वर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अनिल कुमार शाही इससे पहले सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और कई महत्वपूर्ण मामलों के सफल निस्तारण में अहम भूमिका निभाई। उनकी सख्त कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग के चलते क्षेत्र में अपराध नियंत्रण मजबूत हुआ और आमजन का पुलिस पर विश्वास बढ़ा।
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके लंबे अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का लाभ विभाग को क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में भी मिलेगा तथा वे नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment