उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नोएडा दौरे पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। अजय राय ने भाजपा मंत्री की टिप्पणी को सेना के अपमान की संज्ञा दी और प्रधानमंत्री से माफी की मांग की।
नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय राय का नोएडा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सेक्टर-93 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना के नेतृत्व में उन्हें फूल-मालाओं और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अजय राय ने भाजपा सरकार और उसके एक मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा,
“इस प्रकार की टिप्पणी सेना के मनोबल को गिराने वाली है। भाजपा मंत्री को तत्काल पद से हटाकर बर्खास्त किया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री को सेना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला, प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर अध्यक्ष जावेद खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजकुमार मोनू, नीरज अवाना, हसमत राणा, कैप्टन बाजवा, मोहम्मद गुलफाम, श्याम दीक्षित, रामचंद्र गुप्ता, मनीष अवाना, नवल सिंह चौहान, रणवीर अवाना, गौरव आधाना, मोहम्मद चांद, फिरोज, श्याम बाबू, गौतम जसवाल, अनस, जय सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और ऊर्जा देखने को मिली। यह आयोजन आगामी चुनावों में कांग्रेस की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान की एक झलक के रूप में देखा जा रहा है।
[democracy id=”current”]
