Search

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 77वां स्थापना दिवस: प्रतिभा सम्मान समारोह में 220 विद्यार्थियों का सम्मान

1,005 Views

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 77वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर मेरठ प्रांत के अंतर्गत बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद इकाई द्वारा जीएमआर मैरिज होम में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराबाद तहसील के 18 विद्यालयों से 220 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में सिकंदराबाद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवीन राजपूत, मुख्य वक्ता अंशु भाटी (जिला अध्यक्ष, ABVP), विशेष अतिथि कर्मवीर भाटी (जिला संयोजक), नगर अध्यक्ष अरविंद नोहिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन राजपूत, मुख्य वक्ता अंशु भाटी (जिला अध्यक्ष, ABVP), विशेष अतिथि कर्मवीर भाटी (जिला संयोजक), नगर अध्यक्ष अरविंद नोहिया ने स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।

मुख्य वक्ता अंशु भाटी ने बताया कि “विद्यार्थी परिषद वर्ष के 365 दिन छात्रों के लिए कार्य करता है। आज पूरे देश में ABVP का 77वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जो छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का प्रतीक है।”

मुख्य अतिथि नवीन राजपूत ने कहा, “ABVP पिछले 77 वर्षों से राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए कार्य कर रही है। यह मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें नेतृत्व प्रदान करता है।”

जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने जानकारी दी कि “स्थापना सप्ताह के अंतर्गत सिकंदराबाद इकाई 3 जुलाई से विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। आज टॉपर्स, खेल प्रतिभाओं के साथ-साथ बिना किसी पद के कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।”

नगर अध्यक्ष अरविंद नोहिया ने ABVP के छात्र हित और राष्ट्र हित में योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि “संघठन निरंतर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।”

कार्यक्रम का मंच संचालन सरगम ने किया। आयोजन में शहर के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम में करीब 500 लोगों की उपस्थिति रही।

छात्र प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप बैंसोया, महक सैनी, माही, ध्रुव, देव, सुमित सैनी, अमन आदि ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News