218 Views
सिकंदराबाद: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को सिकंदराबाद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन कराया जा सकेगा।

निर्वाचन आयोग की इस पहल के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और शुद्ध बनाने के साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
