Search

सिकंदराबाद: कोतवाली को मिले 50 नवनियुक्त सिपाही,गश्त व निगरानी बढ़ेगी, अपराध नियंत्रण में आएगी तेजी

373 Views

सिकंदराबाद: नगर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सिकंदराबाद पुलिस को 50 नवनियुक्त सिपाही मिले हैं। इन जवानों की तैनाती से कोतवाली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को महत्वपूर्ण मजबूती मिली है।

नए पुलिसकर्मियों के शामिल होने से अब क्षेत्र में गश्त, निगरानी और अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने सभी नवनियुक्त सिपाहियों का स्वागत करते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और नियमित गश्त को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि नए जवानों की तैनाती से अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, अतिरिक्त बल मिलने से न केवल पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी और मजबूत होगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News