Search

सिकंदराबाद: बारात से लौटते समय हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

616 Views

सिकंदराबाद के सरावगीवाड़ा से संभल गई बारात से लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर में कैलाश (40) की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सिकंदराबाद:  मोहल्ला सरावगीवाड़ा से संभल जिले में गई बारात से लौटते समय सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कैलाश (40) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सरावगीवाड़ा निवासी विशाल की बारात रविवार को संभल के एक गांव में गई थी। सोमवार सुबह विदाई के बाद खेमचंद पुत्र रामचंद्र, कैलाश पुत्र रामचंद्र और राजू पुत्र पन्नालाल एक नई बाइक से सिकंदराबाद लौट रहे थे।

इसी दौरान अनूपशहर रोड पर गांव शेखपुर रौरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खेमचंद और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल खेमचंद को सिकंदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि राजू को मेरठ के अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News