Search

सिकंदराबाद: बाल मनोरंजन मेले का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

284 Views

सिकंदराबाद: नगर के रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में बुधवार रात बाल मनोरंजन प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य उद्घाटन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता एवं पंडित संचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के दौरान आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न झूले, खेल और आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मेले के ठेकेदार ठाकुर पंकज सिंह, राहुल गुप्ता, मोंटू उपाध्याय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News