Search

सिकंदराबाद: बिजली आपूर्ति 4 घंटे बाधित रहेगी,तहसील उपकेंद्र पर मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में कटौती

20 Views

सिकंदराबाद: विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को तहसील उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, यानी लगभग 4 घंटे के लिए होगी।
एसडीओ रवि कुमार के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील पर पावर ट्रांसफॉर्मर का अनुरक्षण और देवी मंदिर फीडर पर भार विभक्तीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य आगामी ग्रीष्म ऋतु में सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस दौरान एसडीएम कोर्ट, नई व पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, चौधरीवाड़ा, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, जेवर बस स्टैंड, जीटी रोड, पक्का बाग, नगरपालिका, छासियावाड़ा, रामनगर, खत्रीवाड़ा और खुर्जा रोड सहित पूरे कस्बे के कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने असुविधा के लिए सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment