Search

सिकंदराबाद: जनगणना प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों-सुपरवाइजरों को दी जा रही तीन दिवसीय ट्रेनिंग

112 Views

सिकंदराबाद: भारत सरकार द्वारा आगामी जनगणना कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को सिकंदराबाद के विद्याज्ञान स्कूल और जेपी इंटरनेशनल स्कूल में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई।


प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि जनगणना एक व्यापक और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसे सटीकता और पारदर्शिता के साथ पूरा करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रगणकों और सुपरवाइजरों को इसकी बारीकियों से अवगत कराने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए चार कमरों की व्यवस्था की गई है, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 50 प्रशिक्षार्थियों की है। इस प्रकार एक समय में कुल 200 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एसडीएम के अनुसार यह प्रशिक्षण जनगणना के प्रथम चरण का हिस्सा है, जिसमें मकानों का सूचीकरण कराया जाएगा। इसके बाद आगामी चरणों में नागरिकों की विस्तृत गणना की जाएगी।


प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 81 सुपरवाइजर और 550 से अधिक प्रगणकों को तैनात किया गया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगरपालिका और नगर पंचायत के लिए लगभग 90 प्रगणकों की टीम जिम्मेदारी संभालेगी।
प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न किया जाए।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment