Search

सिकंदराबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, चालक फरार

144 Views

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क पार करते समय एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय प्रताप निवासी ग्राम रखा, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़, औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को सिकंदराबाद के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment