Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 4 शिकायतें, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

166 Views

सिकंदराबाद:  तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा कुल 4 शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार अंकित सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसडीएम ने बताया कि सभी चारों शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका और वे लंबित रहीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment