Search

सिकंदराबाद: बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई, 12 उपभोक्ताओं पर एआईआर दर्ज

493 Views

सिकंदराबाद: गुरुवार को विद्युत वितरण खंड सिकंदराबाद के अंतर्गत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उपखंड अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम के साथ ग्राम निजामपुर, मोहल्ला पल्लेदारान और मोहल्ला अंसारियन में संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान 12 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। जांच में इन उपभोक्ताओं पर कुल 17 किलोवाट का अवैध लोड पाया गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली का उपयोग वैध तरीके से करें और चोरी से बचें, ताकि कानूनी कार्रवाई और जुर्माने से बचा जा सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News