Search

सिकंदराबाद: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

118 Views

सिकंदराबाद:  सिकंदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


अभियान नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया, जहां छात्र-छात्राओं को अधिनियम के बारे में जागरूक किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नवीन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेजों में व्यापक जनसंपर्क किया।
वॉल्शन इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ और डीडी कबाड़ी कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने विशेष उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस दौरान नवीन शर्मा के साथ प्रशांत शर्मा, मोनू शर्मा (युवा मोर्चा) और शालू शर्मा (महिला मोर्चा) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment